13.67 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में होगा आम्रपाली ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण, एक साथ बैठ सकेंगे 800 लोग

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Mar 2025 8:00 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: नये सिरे से निर्माण होने वाले आम्रपाली ऑडिटोरियम में 750-800 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा. यह पूरी तरह से वातानुकूलित होगा और इसमें नये ऑडियो-विजुअल उपकरण, आरामदायक सीटें और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला में घिरनी पोखर के सौंदर्यीकरण के बाद अब मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास बने आम्रपाली ऑडिटोरियम का नये सिरे से निर्माण होगा. राज्य सरकार ने इसके लिए 13.67 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी दे दी है. इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए नगर विकास और आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत में सहायक अनुदान के रूप में एक करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. अब नगर निगम तेजी से ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा.

सांस्कृतिक गतिविधियों को देगा बढ़ावा

आम्रपाली ऑडिटोरियम का पुनर्निर्माण मुजफ्फरपुर के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है. लंबे समय से, शहर में एक आधुनिक और सुसज्जित ऑडिटोरियम की कमी थी, जिससे बड़े कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन करना मुश्किल हो गया था. यह नया ऑडिटोरियम न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि शहर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में भी काम करेगा.

मंत्री ने पूरे किए वादे

मंत्री नितिन नवीन ने अपने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान महापौर निर्मला साहू और नगर आयुक्त विक्रम विरकर के अनुरोध पर ऑडिटोरियम के पुनर्निर्माण और घिरनी पोखर के सौंदर्यीकरण का वादा किया था. अब सरकार ने दोनों परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जो मुजफ्फरपुर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कारण कि इन दोनों प्रोजेक्ट काफी समय से लंबित था.

इसे भी पढ़ें:31 मार्च तक जमा कर लें यह फॉर्म, नहीं तो चली जाएगी जमीन! जानें क्या है पूरा माजरा

क्या बोली महापौर

महापौर निर्मला साहू ने कहा कि तत्कालीन मंत्री नितिन नवीन ने अपने मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान ही इसकी घोषणा की थी. मेरे कहने पर उन्होंने खुद मुजफ्फरपुर शहर में एक भव्य ऑडिटोरियम की आवश्यकता को महसूस किया था. नये सिरे से आम्रपाली ऑडिटोरियम के निर्माण से शहरवासी काफी लाभान्विंत होंगे.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले नगर आयुक्त

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि मुजफ्फरपुर को आने वाले समय में कई और बड़ी परियोजनाएं मिलेंगी. सरकार इन परियोजनाओं को एक-एक करके मंजूरी दे रही है, जो शहर के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है. जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया को पूर्ण करा कार्य प्रारंभ कराये जायेंगे.”

इसे भी पढ़ें: पटना से राजगीर की घट जाएगी दूरी, जल्द शुरू होगा राजगीर-करौटा टूरिस्ट वे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन