शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा: शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Author Avinash ranjan|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
मुशहरी :: 33 लीटर देसी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मुशहरी पुलिस ने छापेमारी कर 33 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Alcohol smuggling arrest: शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ मुशहरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बीती रात थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों- बिंदा एवं मुशहरी उर्फ राधानगर में सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 33 लीटर देसी शराब बरामद करने के साथ ही मौके से दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

घर से मिली 28 लीटर शराब, भागते हुए धराया तस्कर

मुशहरी के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बीती रात क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुशहरी उर्फ राधानगर निवासी अर्जुन महतो के घर पर धावा बोला. तलाशी के दौरान घर से 28 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गयी. इस दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे मुख्य तस्कर अर्जुन महतो को पुलिस बल ने खदेड़कर मौके पर ही दबोच लिया.

बिंदा गांव से रौशन कुमार 5 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

राधानगर में कार्रवाई के तुरंत बाद पुलिस टीम ने बिंदा गांव में भी छापेमारी की. यहाँ पुलिस ने रौशन कुमार नाम के एक अन्य तस्कर को रंगे हाथ दबोचा. उसके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस विशेष छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) हिरण प्रसाद गोंड एवं शिवनाथ हाजरा मुख्य रूप से पुलिस बल के साथ शामिल थे. पुलिस ने दोनों मामलों में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बुधवार को दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Avinash Ranjan

लेखक के बारे में

By Avinash Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन