गायघाट, बंदरा और कटरा में बदले जायेंगे बिजली के जर्जर तार
अभियंताओं के साथ बैठक
मुजफ्फरपुर. परिसदन में मंगलवार को गायघाट विधायक निरंजन राय ने ऊर्जा विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर और कनीय अभियंताओं के साथ बैठक कर गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट, बंदरा एवं कटरा में नये विद्युत तार, नया पोल एवं नये ट्रांसफार्मर लगाने और जर्जर विद्युत तार को बदलने सहित अन्य कार्यों को पूरा करने को कहा. बैठक में गायघाट के मैठी में नये पावर ग्रिड की स्थापना हेतु आ रहे भूमि संबंधित समस्या को दूर करने के संदर्भ में भी विशेष रूप से चर्चा हुई.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए