मुजफ्फरपुर: बेटी जनने पर भाभी की हत्या कर बोरी में लाश पैक करके नदी में फेंकने में फरार देवर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेटी जनने पर फूलो देवी की निर्मम हत्या कर शव नदी में फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. फरार आरोपी देवर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बेटी जनने पर महिला फूलो देवी की निर्मम हत्या कर शव नदी में फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी देवर राकेश कुमार को सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसके साथ ही इस जघन्य हत्याकांड के सभी पांचों नामजद आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है.

विज्ञापन

woman murdered for girl child: आश्रम घाट पर बोरी में मिला था शव

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 30 जनवरी को सिकंदरपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के आश्रम घाट पर एक प्लास्टिक की बोरी में महिला का शव बरामद हुआ था. दरिंदों ने पहचान छिपाने की नीयत से महिला के चेहरे को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया था. हालांकि शरीर पर बने टैटू के आधार पर मृतका की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के हाजीपुर बसंत गांव निवासी फूलो देवी के रूप में हुई थी. वह अपने पति संतोष साह के साथ मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके में किराये के मकान में रहती थी.

बेटी जनने और दहेज के लिए हुई हत्या

मृतका के पिता लक्ष्मी साह ने पुलिस को दिए बयान में दामाद और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने बताया था कि बेटी पैदा होने के बाद से ही ससुराल वाले फूलो देवी के साथ अक्सर मारपीट करते थे. इसी पारिवारिक विवाद और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरी में कसकर नदी किनारे फेंक दिया था.

सभी पांच आरोपी भेजे गए जेल

इस मामले में मृतका के पिता के बयान पर सिकंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस जांच के दौरान कुल पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी. पांचवां और मुख्य आरोपी देवर राकेश कुमार घटना के बाद से ही पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर लगातार फरार चल रहा था.

स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की तैयारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने सीतामढ़ी में छापेमारी कर राकेश को दबोच लिया. सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में बहुत जल्द कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी. स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अनुशंसा की जाएगी ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर: SKMCH में पिता का इलाज करा रही नाबालिग से दुष्कर्म, मोतिहारी ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन