कुढ़नी के तत्कालीन सीओ रम्भू ठाकुर पर मुकदमा चलाने की मंजूरी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कुढ़नी अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी रंभू ठाकुर के खिलाफ अभियोजन चलाने की मंजूरी दे दी है. यह कार्रवाई विभागीय समीक्षा के बाद हुई है और अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है.
Kurhani News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की विभागीय समीक्षा के बाद लापरवाही और अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. विभाग द्वारा जारी कार्रवाई सूची में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी रंभू ठाकुर के खिलाफ अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) की स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है.
विभागीय समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक के बाद कार्रवाई से संबंधित सूची जारी की गई. सूची के पांचवें बिंदु में कुढ़नी अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति का उल्लेख किया गया है.
विशेष न्यायालय में दर्ज परिवाद के आधार पर कार्रवाई
विभाग के अनुसार यह कार्रवाई विशेष न्यायालय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, मुजफ्फरपुर में दायर परिवाद पत्र संख्या-77/20 के संबंध में प्राप्त शिकायतों और आरोपों के आधार पर की गई है.
अधिकारियों में बढ़ी हलचल
विभाग की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के बीच हलचल तेज हो गई है. विभागीय स्तर पर इसे जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By श्याम कुमार
प्रिंट मीडिया और ग्राफिक डिजाइन के क्षेत्र में 23 वर्षों का व्यापक अनुभव. पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बन रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










