जाले BDO मनोज कुमार की कथित महिला मित्र गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Author Chandan|Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरपुर में जाले बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी की मौत के मामले में उनकी कथित प्रेमिका महिला दारोगा को पुलिस ने सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुजफ्फरपुर के मीठनपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र से बीडीओ की कथित प्रेमिका एवं महिला दरोगा अनु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मृतका के परिजनों ने उसे नामजद आरोपी बनाया था. पुलिस अब दोनों के मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ से पूछताछ, दो मोबाइल जब्त

इससे पहले पुलिस ने बीडीओ मनोज कुमार को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की थी. उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. सिटी एसपी मोहीबुल्लाह अंसारी और एएसपी सुरेश कुमार की मौजूदगी में पूछताछ हुई. बीडीओ ने पत्नी की मौत को आत्महत्या बताया है, लेकिन पुलिस तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

दहेज और प्रेम प्रसंग का आरोप

मृतका के भाई राजकुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर अमृता को प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीडीओ का महिला दरोगा से प्रेम संबंध था और इसी कारण अमृता की हत्या की गई.

महिला दरोगा से पूछताछ, मोबाइल की होगी जांच

पुलिस महिला दरोगा अनु कुमारी से लगातार पूछताछ कर रही है. उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है. एफएसएल की मदद से चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों के बीच संबंध कब से थे और घटना में उसकी क्या भूमिका रही.

गायब मोबाइल की तलाश, छापेमारी जारी

पुलिस मृतका अमृता कुमारी के मोबाइल फोन की तलाश में भी जुटी है. परिजनों का दावा है कि उसी मोबाइल में प्रताड़ना और बीडीओ तथा महिला दरोगा से जुड़े अहम साक्ष्य मौजूद हैं. पुलिस बीडीओ के आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: रंगदारी नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, पत्नी से बदसलूकी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन