हैवानियत: गर्भवती बहू के पेट पर मारी लात, गर्भ में ही शिशु की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
थाना में दर्ज प्राथमिकी | Prabhat Khabar Network

थाना में दर्ज प्राथमिकी | Prabhat Khabar Network

बिहार के माधोपुर सुस्ता गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चचेरे सास-ससुर ने चार महीने की गर्भवती बहू पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Assault Pregnant Woman: सदर (कच्ची पक्की) थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में आपसी विवाद को लेकर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ चचेरे सास-ससुर ने मिलकर अपनी ही चार महीने की गर्भवती बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी. बेरहम आरोपियों ने महिला के पेट पर एक के बाद एक कई लातें मारीं, जिससे उसके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोग स्तब्ध और आक्रोशित हैं.

मोटरसाइकिल गिराने का विरोध करने पर भड़के आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुन्नी कुमारी ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चचेरी सास विनिता देवी और ससुर सुरेश राय द्वारा जानबूझकर गिराए जाने का कड़ा विरोध किया था. बस इसी मामूली बात पर गुस्साए आरोपियों ने आव देखा न ताव और महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. आरोपियों ने उसके गर्भवती होने की बात जानते हुए भी उसके पेट पर लगातार लातें बरसाईं. बीच-बचाव करने आए पीड़िता के पति धीरज कुमार को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा.

एसकेएमसीएच के बाद निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन

गंभीर और नाजुक स्थिति में पीड़िता मुन्नी कुमारी को परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एसकेएमसीएच (SKMCH) रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच के डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद बताया कि पेट में लगी गंभीर चोट के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत हो चुकी है. इसके बाद महिला की जान बचाने के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन कराया गया और मृत बच्चे को बाहर निकाला गया.

बीएनएस के तहत केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

इस दर्दनाक और अमानवीय घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत और गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (केस नंबर 679/26) दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. नामजद आरोपी सास विनिता देवी और ससुर सुरेश राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. 


विज्ञापन
Shayam Kumar

लेखक के बारे में

By Shayam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन