ePaper

विदेश में नौकरी का लालच देकर मानव तस्करों ने 25 लाख में बेचा

Updated at : 05 Dec 2024 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
विदेश में नौकरी का लालच देकर मानव तस्करों ने 25 लाख में बेचा

विदेश में नौकरी का लालच देकर मानव तस्करों ने 25 लाख में बेचा

विज्ञापन

-विदेश में नौकरी का लालच देकर मानव तस्करों ने 25 लाख में बेचा

-अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का शिकार युवक पहुंचा मानवाधिकार आयोग

मुजफ्फरपुर.

विदेश में नौकरी का लालच देकर पूर्वी चंपारण के एक युवक को 25 लाख में बेच दिया गया है. पीड़ित किसी तरह जान बचा कर घर भाग गया. उसने अधिवक्ता एसके झा के माध्यम से बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दर्ज करायी है. अधिवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके तार मुजफ्फरपुर जिले से जुड़े हुए हैं. पीड़ित युवक मोहम्मद इमरान पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना अंतर्गत भवानीपुर गांव का रहने वाला है.

ऊंची सैलरी का झांसा देकर मालदीव भेज दिया

पीड़ित ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के एक व्यक्ति ने उसे विदेश में अच्छे पद पर नौकरी और ऊंची सैलरी का झांसा देकर मालदीव भेज दिया. वहां उसे मानव तस्करों के हाथों 25 लाख रुपये में बेच दिया . वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वापस घर आ पाया है. युवक ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर उसके परिवार से 2 लाख रुपये भी ठग लिए थे, जो उसने वापस भी नहीं किये. पीड़ित की ओर से मानवाधिकार आयोग में मामले की पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि पूरे उत्तर बिहार में मानव तस्करों का गिरोह काफी सक्रिय है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं. जिला प्रशासन सहित सरकार को अविलम्ब ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

बता दें कि पांच दिन पहले ही गोपालगंज में मानव तस्करी के मामले में एनआइए ने छापेमारी की थी. करजा थाना के चमरुआ से मामला जुड़ने के बाद यहां भी मो आबिद के घर पर छापेमारी की गयी थी. बिहार के युवकों को कंबोडिया भेजने का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन