ePaper

हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 26 Apr 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर गाड़ी संख्या- 07315-07316 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर, हुब्बल्लि समर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. पूर्व मध्य रेल की ओर से इस बारे में सूचना जारी की गयी है. जो हाजीपुर- पाटलिपुत्र-पं.दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-पुणे के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या- 07315 हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल हुब्बल्लि से 30 अप्रैल से 28 मई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को 17.20 बजे खुलकर गुरुवार को 11.15 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुये 13.40 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या- 07316 मुजफ्फरपुर- हुब्बल्लि समर स्पेशल मुजफ्फरपुर से 3 मई से 31 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 13.00 बजे खुलकर 14.50 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुये रविवार को 07.00 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी. इस स्पेशल में टू-एसी के 01, थर्ड एसी के 02, स्लीपर के 11 व साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. ——- स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरे में वृद्धि गाड़ी संख्या- 04065 दरभंगा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 27 अप्रैल को दरभंगा से 20.30 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 20.00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी संख्या- 04411 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 28 अप्रैल को सहरसा से 07.00 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन 07.00 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या- 09044 बरौनी-बांद्रा स्पेशल 29 अप्रैल को बरौनी से 10.20 बजे खुलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर के रास्ते 1 मई को 07.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन