घर में लगी आग, सामान निकालने में तीन झुलसे, एक महिला की मौत

सरैया थाना क्षेत्र की बखरा पंचायत के ब्रह्मपुरा गांव में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लालू पासवान के घर में आग लग गयी़ इसके बाद अफरातफरी मच गयी़
बखरा पंचायत के ब्रह्मपुरा गांव में हुई घटना, मची अफरातफरी लाखों का नुकसान, दो घायल का सीएचसी में चल रहा इलाज प्रतिनिधि, सरैया (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र की बखरा पंचायत के ब्रह्मपुरा गांव में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से लालू पासवान के घर में आग लग गयी़ इसके बाद अफरातफरी मच गयी़ घटना में लाखों के सामान जल गये और परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से झुलस गये़ तीनों को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां से जख्मी सीता देवी की हालत नाजुक होने पर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान सीता देवी की मौत हो गयी़ वहीं दो जख्मी सीएचसी में इलाजरत है. आग पर लोगों के प्रयास के काबू पाया गया. दूसरी ओर सरैया में सुबह से ही लगे महाजाम के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी विलंब से पहुंची, तबतक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था. जानकारी के अनुसार, बखरा के ब्रह्मपुरा गांव निवासी लालू पासवान के घर में अचानक आग लग गयी. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गेहूं काटने चले गये थे. अगलगी की सूचना पर जब घर पहुंचे तो घर जलते देख सभी बेहाल हो गये. वहीं जान जोखिम में डालकर सामान निकालने का प्रयास करने लगे. इसी क्रम में पट्टीदार रामप्रवेश पासवान की पत्नी सीता देवी (48) गिर गयी, जिसे चारों तरफ से आग से घिरते देख बचाने गये संगीता देवी (22) और लालू पासवान ( 52) भी झुलस गये. आनन-फानन में ग्रामीणों ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीता देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहीं दो जख्मी सीएचसी में इलाजरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




