बैन के बावजूद कांवरिया पथ पर दौड़े भारी वाहन, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

कांवरिया पथ पर बेरोक-टोक चलती गाड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में कांवरिया पथ पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद गाड़ियां दौड़ती रहीं, जिससे कांवरियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Muzaffarpur Sawan Traffic:  सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आ रहे कांवरियों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से वाहनों पर रोक लगाई गई थी. इसके बावजूद शनिवार को भारी वाहनों का प्रवेश नहीं रुक सका. रामदयालु से हाजीपुर रोड में भी देर रात तक भारी वाहन धड़ल्ले से चलते रहे. गाड़ियों की आवाजाही जारी रहने से तेज रोशनी के कारण कांवरियों को काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन

रूट डायवर्जन बेअसर, शहरी क्षेत्र में भी बेरोक-टोक दौड़ती रहीं गाड़ियां

जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार पटना की ओर जाने वाले वाहनों को भगवानपुर चौक से खबरा मंदिर, कच्चीपक्की, काजीइंडा और महुआ होते हुए जाना था. लेकिन पहले दिन यह आदेश कागजों तक सिमट कर रह गया.

मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • प्रतिबंधित समय: शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक कांवरिया पथ पर वाहन बैन.
  • नियमों की अनदेखी: हाजीपुर रोड के अलावा शहर के अघोरिया बाजार, हरिसभा और छाता बाजार में भी बेरिकेडिंग के बावजूद गाड़ियां चलती रहीं.
  • डीटीओ का बयान: डीटीओ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि हाजीपुर से बड़े वाहनों को रोका गया है. ग्रामीण इलाकों से कुछ वाहन आ गए होंगे, जिन्हें हटाया गया है. रविवार से सख्ती बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:अहियापुर से 10 महीने की बच्ची संग महिला लापता, जांच में जुटी पुलिस


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन