ePaper

पांच दुकानों का शटर तोड़कर आठ लाख के सामान की चोरी

Updated at : 17 Jul 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
पांच दुकानों का शटर तोड़कर आठ लाख के सामान की चोरी

सकरा़ थाना क्षेत्र के सीहो पर अज्ञात चोरो ने मंगलवार की बीती रात चौक पर स्थित आधा दर्जन दुकानों का शटर तोड़कर दुकानों में रखे नगद सहित आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी़

विज्ञापन

सीहो चौक पर हुई घटना, पीड़ितों ने पुलिस को दिया आवेदन सकरा़ थाना क्षेत्र के सीहो पर अज्ञात चोरो ने मंगलवार की बीती रात चौक पर स्थित आधा दर्जन दुकानों का शटर तोड़कर दुकानों में रखे नगद सहित आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गयी़ बुधवार की सुबह शटर टूटा देखकर दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई. दुकानदारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटना जायजा लिया. दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने सूरज ठाकुर की इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 25 हजार रुपये नगद सहित 80 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. उसके बाद चोरों ने अनिल कुमार की एल्युमीनियम दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी मशीन की चोरी कर ली. उसके बाद चोरों ने कुंदन कुमार की कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर करीब तीन हजार नगद सहित एक लाख के कपड़े की चोरी कर ली. उसके बाद चोरों ने रंजीत कुमार के किराना दुकान में 50 हजार रुपये नगद सहित हजारों का सामान चुरा लिया़ उसके बाद चोरों ने सोनू कुमार की किराना दुकान एवं गोदाम का शटर तोड़कर उसमें रखे एक लाख 20 हजार रुपये नगद एवं एक लाख 50 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकानदारों ने सकरा थाना में लाखों के सामान की चोरी होने का आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन