ePaper

टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, अस्पताल गेट पर शव रख किया जाम

Updated at : 19 Oct 2024 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, अस्पताल गेट पर शव रख किया जाम

टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, अस्पताल गेट पर शव रख किया जाम

विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने रेफरल अस्पताल गेट पर शव रखकर किया हंगामा तीन घंटे तक जाम किये जाने से मची रही अफरातफरी प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड की मुराहरलोचनपुर पंचायत के रायपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-266 पर एक ढाई वर्ष की बच्ची दीपू कुमारी की टीका (सूई) देने के बाद शनिवार को मौत हो गयी. बच्ची रायपुर गांव निवासी शिवन राम की पुत्री थी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को रेफरल अस्पताल के मेन गेट पर रख दिया और गेट जाम कर हंगामा करने लगे. इस कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गयी. आक्रोशित लोग एएनएम की लापरवाही से बच्ची की मौत होने का आरोप लगा रहे थे. साथ ही एएनएम पर कार्रवाई एवं मृत बच्ची के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ जयप्रकाश ने समझाने का प्रयास किया. लेकिन परिजन नहीं माने. मामले की सूचना पर पहुंच कर प्रखंड प्रमुख नूर आलम, मुखिया पति प्रभात कुमार, पंसस पति ब्रजमोहन कुमार, उपमुखिया राकेश कुमार, पंसस रंजीत सिन्हा , जिला पार्षद अभिषेक ठाकुर, उदय कुमार आदि लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस संबंध में बच्ची की मां रुमा देवी ने एएनएम पर केस दर्ज करने के लिए सकरा थाना में आवेदन दिया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. उसके बाद मामला शांत हुआ. बच्ची के बीमार होने पर भी लगा दी सूई व दवा पिलाई मां रुमा देवी ने पुलिस को बताया कि बच्ची को सर्दी-खांसी व तेज बुखार था. 14 अक्तूबर को उक्त आंगनबाड़ी केंद्र पर दो एएनएम टीकाकरण कर रही थी. आशा कार्यकर्ता बच्ची को बुलाकर आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गयी. एएनएम को बताया गया कि बच्ची बीमार है. बावजूद एएनएम ने सुई दे दी और दवा पिला दी, जिससे तबीयत और खराब हो गयी. उसके बाद उसे समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. मामले की सूचना एएनएम एवं रेफरल अस्पताल के प्रभारी को दी गयी. लेकिन कोई देखने नहीं पहुंचा. शनिवार की सुबह बच्ची की मौत हो गयी. रेफरल अस्पताल के डाॅ जय प्रकाश ने बताया कि टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत की बात सामने आयी है. मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन