1673 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक और तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
मनियारी में 179 कार्टन विदेशी शराब लदी पिकअप जब्त, तस्कर फरार

1673 लीटर विदेशी शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, चालक और तस्कर फरार

मनियारी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1673 लीटर विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन को जब्त किया है. पुलिस को देखकर चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए. जब्त पिकअप वैन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

 Liquor seizure Maniyari: मनियारी पुलिस ने शनिवार को हरिशंकर मनियारी मार्ग पर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से 1673.28 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से शराब से लदी एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप वैन को जब्त किया है. हालांकि, पुलिस को देखकर चालक और तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे. पुलिस ने वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिशंकर मनियारी मार्ग से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप गुजरने वाली है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मनियारी पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार सफेद पिकअप वैन वहां पहुंची. पुलिस बल को तैनात देखकर तस्करों में हड़कंप मच गया और वे वाहन छोड़कर फरार हो गए.

रद्दी कागज और बोरों में छिपाई गई थी खेप

तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था. वैन पर शराब की पेटियों को कार्टन, रद्दी कागज और बोरों के नीचे छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली, तो भारी मात्रा में शराब देखकर दंग रह गई. जब्त वैन को थाने लाकर जब गिनती की गई, तो कुल 179 कार्टन बरामद हुए, जिनमें 1673.28 लीटर विदेशी शराब थी. बरामद शराब रॉयल स्टैग और ऑल सीजन ब्रांड की है.

पंजीकरण नंबर से आरोपियों की तलाश तेज

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शराब तस्करी की धाराओं के तहत वाहन मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब जब्त पिकअप वैन के पंजीकरण नंबर के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि तस्करों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Shayam Kumar

लेखक के बारे में

By Shayam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन