नाबालिग लड़की के अपहरण की तीन लोगों पर प्राथमिकी
नाबालिग लड़की के अपहरण की तीन लोगों पर प्राथमिकी
लड़की की मां ने थाने में आवेदन देकर लगायी बरामदगी की गुहार प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले रात में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया़ इसको लेकर अपहृत की मां ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है तथा लड़की की बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस को बताया कि पांच जनवरी की रात्रि मेरी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली. लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी. खोजबीन करने के बाद भी कोई अता-पता नहीं चला. इस दौरान जानकारी मिली कि मेरी पुत्री को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया. उसने पुलिस को बताया कि कहीं अपहृत नाबालिग लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाये़ उसने हत्या करने या कहीं शादी का प्रलोभन देकर बेच देने की भी शंका जाहिर की है. उसने मुशहरी थाना के रजवाराडीह गांव के अभिषेक कुमार, इसके पिता रंजीत सहनी और मां मंजू देवी पर अपहरण करने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. साथ ही जांच व कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए