चारा लाने गये किसान की नदी में डूबने से मौत
औराई. प्रखंड की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव निवासी किसान की मौत बागमती नदी की उपधारा में डूबने से हो गयी़ किसान की पहचान नितेशवर राय (50) पिता योग लाल राय के रूप में की गयी.
औराई. प्रखंड की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव निवासी किसान की मौत बागमती नदी की उपधारा में डूबने से हो गयी़ किसान की पहचान नितेशवर राय (50) पिता योग लाल राय के रूप में की गयी. घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई, जब किसान मवेशी के लिए चारा लाने चंवर गये थे, इस दौरान बागमती नदी की उप धारा में बह गये़ दिनभर किसान को खोजने के बाद भी नहीं मिले़ देर रात स्थानीय लोगों ने शव बरामद किया. स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया, जहां से मंगलवार की दोपहर शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुखिया प्रह्लाद राय ने प्रशासन से मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए