15 जून से सदर अस्पताल में शुरू होगा आंखों का ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में 15 जून से आइ ओटी शुरू हो जायेगा. इसके बाद से यहां मरीजों की आंखों का ऑपरेशन होगा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल में 15 जून से आइ ओटी शुरू हो जायेगा. इसके बाद से यहां मरीजों की आंखों का ऑपरेशन होगा. मरीजों को निशुल्क लेंस भी लगाया जायेगा. आइ ओटी के लिए सारे उपकरणों की खरीद हो चुकी है. एक उपकरण स्पिलिट लैंप भी दो-चार दिन में आ जायेगा. एसीएमओ डॉ सतीश कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में आइ ओटी के लिए लंबे समय से काम चल रहा था, उपकरणों की खरीद नहीं होने के कारण इसकी शुरुआत नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब आइ ओटी खुलने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी. यहां आंख के तीन डॉक्टर भी हैं, इसलिये ऑपरेशन करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन