कल तक विलंब शुल्क के साथ भर सकते परीक्षा फॉर्म
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कल तक विलंब शुल्क के साथ भर सकते परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू की ओर से स्नातक सत्र 2022-25 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित की गई है. अबतक आवेदन नहीं करने वाले स्टूडेंट्स को एक मौका दिया गया है. कहा गया है कि 24 और 25 अप्रैल को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ वे परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं.
आपके शहर में
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा. कॉलेजों को कहा गया है कि फॉर्म भरे जाने के बाद उसे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर शीघ्र अपडेट कर दें. इसके बाद विवि की ओर से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से 29 अप्रैल से 46 केंद्रों पर स्नातक के द्वितीय वर्ष की परीक्षा हो रही है. इसके लिए फॉर्म भरने की अधिसूचना पूर्व में जारी की गयी थी, लेकिन कई कॉलेजों ने लापरवाही बरती. वहां से एक भी स्टूडेंट का फॉर्म नहीं भरा जा सका. ऐसे में उनकी मांग पर एक और मौका दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पूर्व में जिन छात्रों ने फॉर्म भर दिया है. उनका एडमिट कार्ड तैयार है. दो दिनों तक फॉर्म भरे जाने के बाद सभी छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड एक साथ जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन