नाई की दुकान चलाने वाले को भेजा 27 लाख का बिजली बिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुस्तफागंज बाजार पर नाई की दुकान चलाने वाले विनय कुमार को बिजली विभाग ने 27 लाख रुपये का विद्युत विपत्र भेजा है. विभाग के इस कारनामे से विनय का परिवार सदमे में है.

विज्ञापन

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी होने की शिकायत करने पर भी समस्या का निदान नहीं मीनापुर: मुस्तफागंज बाजार पर नाई की दुकान चलाने वाले विनय कुमार को बिजली विभाग ने 27 लाख रुपये का विद्युत विपत्र भेजा है. विभाग के इस कारनामे से विनय का परिवार सदमे में है. उसने तीन रोज पहले विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर स्थिति से अवगत करा दिया है़ साथ ही स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी होने की शिकायत की है. नाई का सैलून मुस्तफागंज बाजार पर अवस्थित है. उसका बिल प्रत्येक महीना 200 से 500 रुपये के बीच आता है. उसके यहां 3112 रुपये 89 पैसा विभाग का पिछला बकाया है. बावजूद 27 लाख दस हजार 618 रुपये का बिल भेज दिया गया है. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान में एक-दो बल्ब व एक फैन चलाते है़ं इसके बावजूद इतने का बिल आना मेरे समझ से पड़े है़ बिल आने पर पहले जेइ से संपर्क किया तो उन्होंने रामदयालु जाकर शिकायत करने की बात है़ 27 जून को रामदयालु में शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं किया गया है़ ऐसे में दुकान में बिजली बंद है़ इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने का असर व्यसाय पर पड़ रहा है़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन