मुजफ्फरपुर: बोचहां में करेंट लगने से बिल्डिंग कारीगर की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस व परिजनों में नोकझोंक
करेंट लगने से बिल्डिंग कारीगर की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस व परिजनों में नोकझोंक
मुजफ्फरपुर के बोचहां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. करंट लगने से 55 वर्षीय बिल्डिंग कारीगर की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को लेकर पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच घंटों तक हंगामा चला.
Electrocution death worker: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर में मंगलवार की शाम करेंट लगने से 55 वर्षीय बिल्डिंग कारीगर महिंद्र ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई. वह मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के बखरी गांव के निवासी थे और शर्फुद्दीनपुर मिडिल स्कूल के समीप बिल्डिंग निर्माण का काम करते थे.
बारिश के पानी में उतरे करेंट की चपेट में आए
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे महिंद्र ठाकुर निर्माण कार्य के दौरान बिजली का तार जोड़ रहे थे. इसी दौरान वहां बारिश का पानी जमा होने के कारण एक खुला तार पानी के संपर्क में आ गया, जिससे उन्हें जोरदार करेंट लगा और वे मौके पर ही गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.
शव ले जाने को लेकर घंटों हुआ हंगामा
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. इस दौरान शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजना चाहती थी, जबकि परिजनों का कहना था कि उन्हें सरकार से किसी भी प्रकार के मुआवजे की आवश्यकता नहीं है, इसलिए शव को उन्हें सौंप दिया जाए. काफी देर तक चली इस बहस के बाद, परिजन पुलिस को बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ गायघाट के बखरी गांव ले गए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए