औराई :: अगलगी में बोलेरो, बाइक समेत दर्जनभर घर जले
औराई थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन लोगों के आशियाने जल गये.
प्रतिनिधि, औराईथाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन लोगों के आशियाने जल गये. घटना में वार्ड नंबर-6 निवासी विजय राय, उदय राय, पप्पू राय, अजय राय, कृष्णनंदन राय, मुसाफिर राय समेत एक दर्जन लोगों के घर जल गये़ अगलगी में विजय राय के घर में लगी बोलेरो एवं बाइक भी आग की भेंट चढ़ गयी. वहीं कमाने का साधन आटा चक्की भी क्षतिग्रस्त हो गया़ तेज धूप व हवा के झोंकों के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष राम जनम सोनू ने बताया कि घटना दोपहर 3:40 बजे हुई़ लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बगल में ही नल-जल योजना की टंकी थी, जिससे पानी लेकर आग बुझायी गयी़ अन्यथा कई और लोगों के घरों को नुकसान पहुंच सकता था. तत्काल राहत के तौर पर सभी पीड़ितों को पॉलीथिन सीट मुहैया करायी गयी है. घटना में करीब 30 लाख रुपये की क्षति का दावा किया गया है. घटना के बाद अग्निशमन दस्ते के साथ ग्रामीणों ने आग बुझायी. मुखिया रामजन्म कुमार ने कहा कि अपनी निजी कोष से भी पीड़ितों की मदद करेंगे. वहीं सीओ ने राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा और क्षति का आकलन कराया़ पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी मदद दी जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए