दहेज के लिए हैवानियत: बहू पर फेंकी खौलती चाय, वीडियो बना विक्षिप्त साबित करने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

दहेज के लिए हैवानियत: बहू पर फेंकी खौलती चाय, वीडियो बना विक्षिप्त साबित करने की कोशिश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों पर खौलती चाय फेंकने और वीडियो बनाकर फंसाने का गंभीर आरोप लगा है।

विज्ञापन

 Dowry Harassment Violence:  मिठनपुरा थाना इलाके की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और गंभीर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने ससुराल वालों की हैवानियत की जो दास्तां सुनाई है, वह रोंगटे खड़े करने वाली है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पति, सास और रेलवे कर्मी ससुर को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

15 लाख खर्च करने के बाद भी 10 लाख की और मांग

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2025 में राजस्थान में धूमधाम से हुई थी. इस विवाह में मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे. शादी के बाद जब वह राजकोट (गुजरात) स्थित अपने ससुराल पहुंची, तो कुछ दिनों तक सब ठीक रहा. इसके बाद ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आ गया. वे मायके से अतिरिक्त 10 लाख रुपये नकद दहेज लाने के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. मांग पूरी न होने पर उसे कई दिनों तक भूखा रखा जाता और बेरहमी से पीटा जाता था.

ससुर की अश्लील हरकत, सास ने मुंह पर फेंकी गर्म चाय

पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विरोध करने पर उसे जान से मारने और जहर देने की धमकी दी जाती थी. पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की, वहीं सास ने क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके मुंह पर खौलती हुई चाय फेंक दी. आरोपी उसे बेरहमी से मारपीट कर बेहोश कर देते थे और फिर उसका वीडियो बनाते थे, ताकि समाज और कानून के सामने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त (पागल) साबित किया जा सके.

जेवरात छीनकर फ्लाइट से जबरन मायके भेजा

प्रताड़ना की हद तब पार हो गई जब ससुराल वालों ने उसके सारे कीमती गहने और कपड़े छीन लिए. इसके बाद उसे जबरन अहमदाबाद लाया गया और अकेले फ्लाइट में बैठाकर मुजफ्फरपुर भेज दिया गया. बाद में जब पीड़िता न्याय की उम्मीद में अपने माता-पिता के साथ बातचीत करने राजकोट ससुराल पहुंची, तो आरोपियों ने उन्हें घर में घुसने तक नहीं दिया और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. हार मानकर पीड़िता ने मुजफ्फरपुर में न्याय की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: 'टप्पेबाजों' का आतंक, एसपी का खौफ दिखाकर बुजुर्ग दंपती के सोने के जेवरात उड़ाए


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन