नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
पारू थाना क्षेत्र के चक्की सुहागपुर गांव में एक नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के चक्की सुहागपुर गांव में एक नवविवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान चक्की सुहागपुर गांव निवासी पंकज सहनी की 20 वर्षीया पत्नी सालो कुमारी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चक्की सुहागपुर एक महिला फंदे से अपने घर में लटकी हुई है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए