बुजुर्ग महिला से बड़ी साइबर ठगी, 63 बार में खाते से उड़ाए 19.35 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड: 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के खाते में लगाई सेंध, दो महीने में 63 बार में उड़ाए 19.35 लाख

बुजुर्ग महिला से बड़ी साइबर ठगी, 63 बार में खाते से उड़ाए 19.35 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों ने 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया है. शातिर जालसाजों ने महिला के बैंक खाते से 19 लाख 35 हजार रुपये 63 ट्रांजैक्शन में उड़ा दिए. बैंक पहुंचने पर महिला को इस धोखाधड़ी का पता चला.

विज्ञापन

Cyber Crime Muzaffarpur:  जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. इस बार शातिर जालसाजों ने करजा थाना क्षेत्र के मड़वन भोज की रहने वाली एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला रेणुका शर्मा को अपना निशाना बनाया है. ठगों ने बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में डिजिटल सेंधमारी करते हुए 19 लाख 35 हजार 396 रुपये उड़ा लिए. हैरान करने वाली बात यह है कि अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए कुल 63 ट्रांजैक्शन किए और पीड़िता को भनक तक नहीं लगने दी.

बैंक पहुंचने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब बुजुर्ग महिला मड़वन स्थित अपनी बैंक शाखा में पैसे निकालने पहुंचीं. वहां बैंककर्मियों ने उन्हें बताया कि उनके खाते में पर्याप्त राशि नहीं है. यह सुनते ही पीड़िता के होश उड़ गए. संदेह होने पर जब उन्होंने अपने बैंक खाते का पूरा स्टेटमेंट निकलवाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मात्र दो महीने के भीतर, 33 दिनों के अंतराल में अज्ञात साइबर बदमाशों ने 63 बार में पूरी रकम साफ कर दी थी.

बिना सहमति और जानकारी के की गई निकासी

पीड़िता के अनुसार, यह पूरी निकासी उनकी बिना किसी सहमति, ओटीपी या जानकारी के बेहद शातिराना तरीके से की गई थी. खाते से जीवनभर की जमापूंजी गायब होने के बाद पीड़िता ने सबसे पहले इसकी शिकायत नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई. इसके बाद अब मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के साइबर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है.

पुलिस की तकनीकी सेल जांच में जुटी

मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है. पुलिस ने तकनीकी सेल (Technical Cell) की मदद से उन बैंक खातों और आईपी एड्रेस को ट्रैक करना शुरू कर दिया है, जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है और जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: डिजिटल दुनिया का सबसे खौफनाक जाल: AI-डीपफेक से व्यापारी का 'हनीट्रैप', 97 लाख वसूले, 20 लाख बरामद



विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन