ePaper

Coronavirus In Bihar : कोरोना मरीज का शव लेने से पत्नी ने किया इनकार, स्वीपरों ने किया अंतिम संस्कार...

Updated at : 22 Jul 2020 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar : कोरोना मरीज का शव लेने से पत्नी ने किया इनकार, स्वीपरों ने किया अंतिम संस्कार...

मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में इलाज के लिए भर्ती एक पॉजिटिव मरीज की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. वह भगवानपुर के रहनेवाले थे. मौत के बाद परिजनों ने शव को ले जाने से इन्कार कर दिया. मृत व्यक्ति वैशाली जिले के एक अधिकारी के बहनाेई थे. तीन दिनों से इलाज के लिए वह भर्ती थे. मंगलवार की शाम तक उनका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में इलाज के लिए भर्ती एक पॉजिटिव मरीज की मौत सोमवार की देर रात हो गयी. वह भगवानपुर के रहनेवाले थे. मौत के बाद परिजनों ने शव को ले जाने से इन्कार कर दिया. मृत व्यक्ति वैशाली जिले के एक अधिकारी के बहनाेई थे. तीन दिनों से इलाज के लिए वह भर्ती थे. मंगलवार की शाम तक उनका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा.

Also Read: Coronavirus In Bihar : कोरोना संक्रमित भाजपा MLC की पटना एम्स में मौत, कुल 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गई जान
पत्नी ने शव लेने से इन्कार किया

अस्पताल प्रबंधन परिजनों को शव देने के लिए बुलाया, लेकिन पत्नी ने शव लेने से इन्कार कर दिया. दोपहर में इसकी जानकारी अधीक्षक ने एसकेएमसीएच प्राचार्य डॉ विकास कुमार को दी. परिजनों में भय था कि कहीं और लोग संक्रमित न हो जायें. परिवार को कोई सदस्य अस्पताल आना भी मुनासिब नहीं समझा. इसके बाद प्राचार्य ने सदर अस्पताल से कोरोना मॉर्चुरी वैन मंगवाया और शव का डिस्पोजल कराया.

स्पताल के स्वीपर ने शव उठाया,अंत्येष्टि करायी गयी

प्राचार्य ने बताया कि शव को नहीं ले जाने के बाद अस्पताल के चार स्वीपर को पीपीई किट पहनाकर प्रोटोकॉल के अनुसार शव का अंत्येष्टि करायी गयी है. एसकेएमसीएच में कोरोना वार्ड बनने के बाद यह पहली मौत हुई है. उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार थे. इनका इलाज किया जा रहा था. दाह संस्कार करने के लिए अस्पताल के ही चार स्वीपर को मेंबर बनाया गया है. सभी का अकाउंट नंबर और आधार कार्ड लेकर सरकार को भेज दिया गया है.

बीयू कैंपस में कोरोना पॉजिटिव पाये गये

एसबीआइ के बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी कैंपस ब्रांच के भी एक फील्ड ऑफिसर और सफाईकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इससे बीयू कैंपस शाखा के अन्य कर्मचारी व पिछले दस दिनों के भीतर ब्रांच में आये ग्राहकों के बीच हड़कंप है.

ब्रांच को सील किया गया

हालांकि, एहतियात बरतते हुए मंगलवार की सुबह ही ब्रांच को सील कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्रांच पहुंच कर सैनिटाइजेशन का कार्य करने के साथ ब्रांच में काम करने वाले एक दर्जन कर्मियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए कलेक्ट किया है. बता दें कि बीयू कैंपस ब्रांच में सबसे ज्यादा बीआरए बिहार विवि के शिक्षक व कर्मियों व उनके परिवार से जुड़े सदस्यों का अकाउंट हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन