चक्कर मैदान के चारों तरफ बनेगा सड़क व नाला, नल-जल के लिए फिर से सर्वे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 10:13 PM
सेना से मिली सशर्त एनओसी
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर चक्कर मैदान के आसपास के मोहल्ले में रहनेवालों को अब अगले साल से जलजमाव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा. सड़क भी अच्छी हो जायेगी. सेना से मिले सशर्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बाद नगर निगम अब कागजी कार्रवाई में जुट गया है. शनिवार को मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की मीटिंग हुई. इसमें सड़क व नाला निर्माण की सहमति मिल गयी है. इंजीनियरों को एस्टीमेट बनाकर टेंडर की प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा है. दो से तीन महीने में टेंडर की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद छह माह के भीतर काम पूरा हो जायेगा. इससे अगले साल मॉनसून में चक्कर मैदान के आसपास रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा नगर निगम बोर्ड ने शहरी क्षेत्र के ऐसे मोहल्ले को चिह्नित करने का आदेश दिया है, जिसमें नल-जल के लिए पाइपलाइन नहीं बिछी है. विभिन्न पार्षदों की तरफ से उठाए गए मुद्दे के बाद महापौर व नगर आयुक्त नवीन कुमार ने कहा कि वे जल्द ही ऐसे सभी वार्ड के मोहल्ले का सर्वे कराएंगे, जहां नल-जल का सप्लाई नहीं हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










