केन्द्रीय राज्य मंत्री व वैशाली सांसद का नागरिक अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

गायघाट प्रखंड के बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभागार में सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद चौधरी व वैशाली की सांसद वीणा देवी का नागरिक अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

गायघाट़ प्रखंड के बलदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभागार में सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निषाद चौधरी व वैशाली की सांसद वीणा देवी का नागरिक अभिनंदन किया गया. कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ गायघाट सीमा पर दोनों सांसदों का स्वागत करते हुए बाइक रैली के साथ सभागार पर लाया. पहले मंत्री व सांसद ने बाबा विशालनाथ धाम में पूजा-अर्चना की. उसके बाद कार्यकर्ताओं ने पाग, चादर, मखान माला व तलवार भेंट कर अभिनंदन किया. वहीं मंत्री व सांसद ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया. लोगों ने मंत्री से बांध से विस्थापित परिवारों को मुआवजा देने व बाबा विशालनाथ धाम को पर्यटक स्थल बनाने की मांग रखी. प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने बाबा विशालनाथ की तस्वीर भेंटकर मंत्री का स्वागत किया. समारोह की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी ने की़ संचालन भाजपा नेता शशांक शेखर चौहान ने किया. मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार, विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पिन्टू, पूर्व प्रमुख विमल देवी, रीना देवी, भारती देवी, बिकाउ यादव, नर्मदेश्वर सिंह, अशोक सिंह, रानी सिंह, शिवकुमार सिंह, मो इसरार, मो तबलक, मोहन कुमार, सुनील झा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन