मुजफ्फरपुर बना अग्रणी आकांक्षी जिला: प्रभारी सचिव सुनील कुमार ने की समीक्षा, स्वास्थ्य-पोषण में शानदार प्रगति
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरपुर में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत लिंगानुपात और संस्थागत प्रसव में सुधार के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया गया है। समीक्षा बैठक में प्रगति की जानकारी दी गई।
आकांक्षी जिला मुजफ्फरपुर: अपर सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार सह प्रभारी सचिव सुनील कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखण्ड से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला विकास कार्यों में प्रगतिशील एवं अग्रणी जिलों में शामिल है. निर्धारित लक्ष्य और बेसलाइन की तुलना में जिले की वर्तमान उपलब्धि काफी सराहनीय है.
आपके शहर में
49 जिला और 39 प्रखण्ड इंडिकेटर्स की समीक्षा
प्रभारी सचिव ने बताया कि एस्पायरेशनल डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम के तहत 49 और ब्लॉक कार्यक्रम के तहत 39 इंडिकेटर्स पर काम चल रहा है. स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे पर विभागवार समीक्षा में कई इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई.
- गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीकरण में जुलाई माह के दौरान 179 प्रतिशत की रिकॉर्ड उपलब्धि मिली.
- गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में शत-प्रतिशत सफलता हासिल हुई.
- नवजात को एक घंटे के अंदर स्तनपान और 9 से 11 माह के बच्चों के पूर्ण टीकाकरण में बेहतरीन सुधार हुआ.
- टीबी नोटिफिकेशन दर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और क्रियाशील एफआरयू में विशेषज्ञ सुविधाओं का विस्तार हुआ.
गैप एनालिसिस से दूर होगी कमी: डीएम
जिलाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि जिन इंडिकेटर्स में थोड़ी कमी पाई गई है, उनकी विस्तृत गैप एनालिसिस कर जल्द सुधार किया जाएगा. लिंगानुपात और संस्थागत प्रसव को बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान पर तेजी से काम जारी है.
इन प्रमुख क्षेत्रों में बेसलाइन से बेहतर रहा प्रदर्शन
बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति बेसलाइन से बेहतर पाई गई:
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित वीएचएसएनडी आयोजन और पूरक पोषाहार वितरण.
- सरकारी विद्यालयों में बालिका शौचालय, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति.
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सफल क्रियान्वयन और पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण.
समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन, जिला योजना पदाधिकारी, आईसीडीएस डीपीओ, डीईओ, डीएओ, डीपीओ पशुपालन और डीपीएम जीविका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ेें: मां-बेटे सुसाइड केस: घटना के बाद से डॉक्टर फरार, गायब मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए