बीआरएबीयू का परीक्षा विभाग जारी करेगा हेल्पलाइन

Updated:
विज्ञापन

बीआरएबीयू का परीक्षा विभाग जारी करेगा हेल्पलाइन

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के परीक्षा विभाग का अब हेल्पलाइन नंबर होगा. इसे जल्द ही जारी किया जायेगा. यह नंबर कार्य दिवसों में चालू रहेगा. इस पर कॉल कर छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार की जानकारी से लेकर अपनी समस्याओं से विभाग को अवगत करा सकेंगे. कुलपति के निर्देश पर परीक्षा विभाग के स्तर से हेल्पलाइन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए परीक्षा नियंत्रक को जवाबदेही दी जायेगी. हेल्पलाइन में मांगी गयी सूचना के लिए किसी कर्मचारी को अधिकृत किया जायेगा. खुद परीक्षा नियंत्रक के स्तर से इसकी मानिटरिंग होगी. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि सर्टिफिकेट सहित अन्य आवेदन के समय संबंधित एजेंसी काेई अतिरिक्त पेमेंट गेटवे चार्ज वसूल नहीं कर रही है. छात्राें से निर्धारित शुल्क ही लिया जा रहा है. जाे अतिरिक्त चार्ज दिख रहा है, वह ई-पेमेंट के दाैरान क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान के समय लग रहा है. यह भी बताया गया कि जिनका पैसा कट जा रहा है, और पेमेंट सक्सेस फुल नहीं हाे रहा है, उनका पैसा 24 घंटे में रिटर्न हाे जाता है. बता दें कि हाल में छात्र नेताओं ने इस बारे में कुलपति से शिकायत की थी. उनका कहना था, कि ऑन लाइन पेमेंट के लिये 2020 में विश्वविद्यालय ने एसबीआइ से करार किया था, तब गेटवे चार्ज कम था, वहीं 2022 में किन्हीं कारणाें से करार खत्म हाे गया. इसके बाद से ही गेटवे चार्ज बढ़ गया है. इस बीच दाे दिन पहले एक छात्र ने रिजल्ट पब्लिकेशन सर्टिफिकेट के लिये आवेदन किया तो उसे अधिक भुगतान करना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन