ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा: मुंबई DRI ने छापेमारी कर मो. बासिर को किया गिरफ्तार
मुंबई DRI की टीम ने मुजफ्फरपुर में ड्रग्स तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 55.860 किलोग्राम मिथाइल एम्फेटामाइन जब्त की गई है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच में तस्करी की पूरी योजना का खुलासा हुआ है.
Muzaffarpur drugs smuggling: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के परंती गांव में मुंबई डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने छापेमारी कर ड्रग्स तस्करी के मामले में आरोपी मो. बासिर हवारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद टीम ने उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी की 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली गई है.
Mumbai DRI raid: न्हावा शेवा बंदरगाह से बरामद हुई थी भारी मात्रा में ड्रग्स
जानकारी के मुताबिक, मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह से भारी मात्रा में यानी 55.860 किलोग्राम मिथाइल एम्फेटामाइन जब्त की गई थी. डीआरआई की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी ने इस अवैध खेप को लोड करवाने और बाहर बैठे अन्य सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर तस्करी में मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी. इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
16 अगस्त को माल बाहर भेजने का था प्लान
जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में छह अगस्त को शिपिंग बिल लगाया गया था. इसके बाद आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से 16 अगस्त को माल बाहर भेजने की साजिश रची और माल को लोड कराया था. हालांकि, उससे पहले ही सतर्क टीम ने छापेमारी कर इस पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया और तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया.
तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से हुआ ठिकाने का खुलासा
मुंबई डीआरआई की टीम ने पूरी कार्रवाई में तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया, जिसके बाद आरोपी के सटीक ठिकाने की जानकारी मिली. छापेमारी के दौरान आरोपी टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सुरक्षाबलों ने पहले ही चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. अब पुलिस और जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर उसके पूरे गैंग का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.
यह भी पढ़ें... केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर का शानदार प्रदर्शन, आठ खिलाड़ियों ने जीते 24 पदक
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए