Bihar Crime: तिरहुत रेंज के 14 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, चुन्नू ठाकुर और रणंजय ओंकार को भेजा गया नोटिस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Apr 2025 8:27 PM

विज्ञापन

डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा

Bihar Crime: तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने शनिवार को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर व वैशाली जिले के एसएसपी व एसपी के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान क्राइम कंट्रोल, लॉ एंड ऑर्डर को मजबूती से संचालन करने को लेकर रणनीति तैयार किया गया है. चारों जिलों में लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. रेंज के चारों जिलों में कुल 3528 कांड मार्च माह में दर्ज किया गया. वहीं, 4039 मामलों का निपटारा किया गया.

विज्ञापन

Bihar Crime: डीआइजी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर व वैशाली जिले से 511 केसों को अंजाम तक पहुंचाया गया है. समीक्षा के दौरान कांडों के निष्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने एवं लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों को चिन्हित करके उनसे स्पष्टीकरण मांगने को कहा है.

मांगा गया स्पष्टीकरण

जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और सर्किल इंस्पेक्टरों के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करने पर पाया गया कि मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर टू के द्वारा सात कांड, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू के द्वारा 13 कांड, नगर डीएसपी वन के द्वारा 13, सीतामढ़ी जिला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के द्वारा चार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू वैशाली के द्वारा मार्च माह में मात्र 18 कांड में पर्यवेक्षण टिप्पणी व प्रगति प्रतिवेदन जारी किया गया है. इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों का प्रदर्शन निम्न कोटि का पाया गया है. सभी पुलिस पदाधिकारियों से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली नई रेल सौगात, 25 अप्रैल से इस रूट पर चलेगी दो नई पैसेंजर ट्रेनें

समीक्षा में क्या पाया गया

मुजफ्फरपुर जिला में लंबित कांड के त्वरित निष्पादन को लेकर थाने में पर्यवेक्षी पदाधिकारी की पोस्टिंग की गयी थी. समीक्षा के दौरान पाया गया कि सदर थाना में लंबित अविशेष प्रतिवेदित कांडों के निष्पादन और पर्यवेक्षण को लेकर प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर राज कुमार के द्वारा मार्च में मात्र 10 पर्यवेक्षण टिप्पणी और छह में समीक्षात्मक टिप्पणी एवं 35 कांड में ही अंतिम आदेश दिया गया है. इस प्रकार उनका प्रदर्शन निम्न कोटि का पाया गया है. इंस्पेक्टर के ऊपर अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगने को लेकर कहा गया है.

चारों जिले में शराब बरामदगी के लंबित कांडों में फरार माफियाओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी करने व कांडों का अनुसंधान पूरा कर निष्पादित करने को कहा है. जिले में लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की का तामिला कराने के लिए चलाये विशेष अभियान, संगठित अपराध को लेकर दर्ज कांडों में फरार माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

न्यायालय को भेजा गया प्रस्ताव

संगठित अपराध के द्वारा अर्जित अपराधियों के संपत्ति को जब्त करने को लेकर बीएनएसएस की धारा – 107 के तहत रेंज के चारों जिलों से 14 कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव न्यायालय को भेजा गया है. इसमें मुजफ्फरपुर जिले के कुख्यात अपराधी जेल में बंद रणंजय उर्फ ओंकार व राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर के विरुद्ध न्यायालय से नोटिस भी जारी हो गया है. जिसको संबंधित थाना के द्वारा तामिला कराया गया है.

चारों जिलों में 312 अपराधियों पर सीसीए तीन व जेल में बंद 10 शातिर अपराधियों पर सीसीए – 12 की कार्रवाई की गयी है. बैठक में मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार, वैशाली एसपी ललित मोहन, सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन , शिवहर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा , मुजफ्फरपुर सिटी एसपी विश्वजीत दयाल व ग्रामीण एसपी विद्या सागर आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: मोतिहारी में मदरसा के दो छात्र रेलवे ट्रैक से पेंडुलम निकालते धराए, RPF ने पकड़ा, क्या था इरादा?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन