Bihar Crime News: शख्स ने पड़ोसी को हीं मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में एक पड़ोसी ने अपने हीं पड़ोसी पर ताबरतोड़ गोलियां बरसा दी, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस वारदात के बाद गोली मारने वाला शख्स फरार हो गया.

विज्ञापन

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति को उसके हीं एक पड़ोसी ने गोली मारकर घायल कर दिया. इस वारदात के बाद गोली मारने वाला शख्स फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थानाक्षेत्र स्थित माधोपुर हजारी नामक मुहल्ले में आपसी विवाद में एक शख्स चंदन राय ने अपने हीं पड़ोसी श्रीराम कुमार साहनी को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर अवस्था में उसे बगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. चंदन ने दो बार फ़ाइरिंग की जिसमें एक गोली श्रीराम के हाथ में तो दूसरी उसके पेट में लग गई. हालांकि गोली मारने के बाद मौके से आरोपित चंदन फरार हो गया. मुहल्ले के हीं एक शख्स ने आरोपित चंदन के बारे में बताया कि हाल के दिनों में वह जेल से छूटकर आया है और किसी बात को लेकर उसकी पडोसी से कहा सुनी हुई और उसने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी.

Also Read: ‘नीतीश कुमार का एनडीए में जाना दुखद’, जानें क्या बोले ‘आप’ नेता संजय सिंह

इधर घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. इस पूरे मामले को लेकर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि साहेबगंज थानाक्षेत्र में एक युवक को दो गोली लगी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पड़ोसी पर ही गोली मारने का आरोप है और जल्द ही पूरे कांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन