बाबा रामदेव के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज, विशेष समुदाय पर टिप्पणी करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में बाबा रामदेव के खिलाफ एक समुदाय पर टिप्पणी करने को लेकर परिवाद दाखिल किया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 21 जुलाई तय की है।

विज्ञापन

Baba ramdev muzaffarpur court complaint: उत्तराखंड पतंजलि योगपीठ के बाबा रामदेव उर्फ रामकृष्ण यादव के विरूद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) की अदालत में एक परिवाद दाखिल किया गया है. यह मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर निवासी तमन्ना हाशमी द्वारा दर्ज कराया गया है. कोर्ट ने इस परिवाद को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए सुरक्षित रख लिया है, जिसके लिए आगामी 21 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है.

विज्ञापन

न्यूज चैनलों पर दिए बयान से आहत होकर दर्ज कराया मामला

दर्ज कराए गए परिवाद में आरोप लगाया गया है कि बाबा रामदेव द्वारा विभिन्न न्यूज चैनलों पर एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. शिकायतकर्ता का कहना है कि इस बयान को टीवी पर देखने के बाद उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं काफी आहत हुई है. इसी वजह से उन्होंने बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन