ePaper

एटीवीएम ठप, रेलयात्रियों ने किया हंगामा

Updated at : 03 May 2024 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
एटीवीएम ठप, रेलयात्रियों ने किया हंगामा

एटीवीएम ठप, रेलयात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. जंक्शन के पूछताछ काउंटर के पास लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) दोपहर में ठप हो गयी. इस वक्त टिकट लेने के लिए चारों ओर से यात्रियाें की भीड़ थी. पता चला कि वायरिंग में खराबी के कारण मशीन नहीं काम कर रही है. इस बीच टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.आनन-फानन में बिजली से जुड़ी टीम को बुलाया गया. वायरिंग कर मरम्मत का काम शुरू हुआ. करीब डेढ़ घंटे बाद एटीवीएम से टिकट कटना शुरू हुआ. बता दें कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक महीना पहले जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर एक एटीवीएम लगायी गयी है. लेकिन कभी सर्वर तो कभी वायरिंग व अन्य कारणों से सप्ताह में एक से दो बार मशीन ठप हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन