किराना व्यवसायी से हथियारबंद अपराधियों ने की लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा रोड में रविवार की रात सरैया बाजार के होलसेल किराना व्यवसायी से बखरा कोल्ड स्टोर के समीप एक हाइस्पीड बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की़

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 रेवा रोड में रविवार की रात सरैया बाजार के होलसेल किराना व्यवसायी से बखरा कोल्ड स्टोर के समीप एक हाइस्पीड बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की़ इस दौरान दिनभर की बिक्री के लगभग 50 हजार रुपये रखा झोला लूटकर अपराधी वापस पीछे सहदनी की तरफ भाग गये़ पीड़ित व्यवसायी मोहन राय सरैया बाजार स्थित दुकान को बंद कर लगभग 10 बजे रात में अन्य दिनों की तरह अपने पुत्र राहुल के साथ बाइक से बसन्तपुर पट्टी स्थित घर जा रहे थे. रुपये वाला झोला बाइक के हैंडिल में लटका हुआ था. घर जाने के क्रम में बाइक सवार तीन अपराधियों ने बखरा कोल्ड स्टोर के समीप हथियार का भय दिखाकर बाइक रुकवायी तथा झोला छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर मोहन राय की एक अपराधी से उठा पटक होने लगी. वहीं दूसरा अपराधी बाइक स्टार्ट कर बैठा रहा. एक अपराधी से व्यवसायी के भिड़े होने को लेकर तीसरे अपराधी ने गोली चला दी़ लेकिन व्यवसायी मोहन राय बाल-बाल बच गया. उसके बाद हथियार से लैस अपराधी ने रुपये से भरा झोला लूट लिया और तीनों अपराधी एक बाइक पर बैठकर फरार हो गये. सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने दो खोखा घटनास्थल से बरामद किया है. मामले में अपर थाना प्रभारी राजपत कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है. वहीं लूटपाट मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन