आंगनबाड़ी केंद्र का ताला कटा, अंदर का नजारा देख सेविका रह गईं हैरान, सामान लेकर फरार चोर

Updated:
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र

मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक बार फिर सरकारी संपत्ति को निशाना बनाया है. पियर थाना क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जिसमें एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी शामिल हैं, चोरी हो गए हैं. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: पियर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह ने बुधवार की रात एक बार फिर सरकारी संपत्ति को निशाना बनाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र से हजारों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया. घटना नूनफारा पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 17 की है. चोरों ने केंद्र के कमरे का ताला काटकर अंदर लगे एलईडी टीवी (LED TV), इनवर्टर और बैटरी की चोरी कर ली. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bandra News: सुबह केंद्र खोलने पहुंचीं सेविका तो खुली मिली चोरी की पोल

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे जब आंगनबाड़ी सेविका रूबी कुमारी केंद्र का संचालन करने पहुंचीं, तो अंदर के कमरे का ताला कटा हुआ देखकर दंग रह गईं.

कमरे के भीतर जाने पर उन्होंने देखा कि दीवार पर लगे टीवी बॉक्स का पल्ला टूटा हुआ था और उसमें से एलईडी टीवी गायब था. इसके साथ ही टेबल पर रखा इनवर्टर और भारी बैटरी भी चोर ले भागे थे.

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की जुटी भीड़

सेविका रूबी कुमारी ने तत्काल घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों, स्थानीय वार्ड सदस्य और पंच को दी.

आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और घटना की सूचना स्थानीय पियर थाना पुलिस को दी गई.

दो महीने में आधा दर्जन केंद्रों में चोरी, पुलिस के हाथ खाली

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पियर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं.

पिछले करीब दो महीने के भीतर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को चोर अपना निशाना बना चुके हैं. लगातार हो रही इन वारदातों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है और न ही किसी गिरोह को पकड़ने में सफल रही है. स्थानीय लोगों ने पियर थाना पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सभी चोरी कांडों का शीघ्र उद्भेदन करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे आपूर्ति पदाधिकारी, 26 अगस्त तक रहेगा सांकेतिक विरोध


विज्ञापन
सूर्यमणि कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यमणि कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव प्राप्त है. क्राइम, सामाजिक और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है. अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्यपरक लेखन और गहन विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई है. उनकी खबरें पाठकों को सटीक, विश्वसनीय और संतुलित जानकारी प्रदान करती हैं.

 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन