अलर्ट… इन शिक्षकों की जाएगी नौकरी, शिक्षा विभाग ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

Updated:
विज्ञापन

बिहार शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ लिया एक्शन

बिहार में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. 3035 संदिग्ध शिक्षकों की पहचान की गई है, जिनकी सेवा समाप्त की जा सकती है और वेतन की वसूली भी होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार में फर्जी शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SVU) की जांच में अब तक 3035 संदिग्ध शिक्षकों की पहचान की गई है. उनकी सूची शिक्षा विभाग को भेज दी गई है. विभाग अब सेवा समाप्ति, वेतन की वसूली और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा. इनमें से 1830 मामलों में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, जबकि अन्य मामलों में प्रक्रिया जारी है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

"3.50 लाख शिक्षकों की जांच"

जांच के दौरान वर्ष 2006 से 2015 के बीच नियुक्त करीब 3.50 लाख शिक्षकों के 6.70 लाख शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया. निगरानी के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार के अनुसार, जांच के दौरान नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 378 बोर्ड और विश्वविद्यालयों से प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया.

"जांच में सामने आईं गड़बड़ियां"

Image
  • कुछ कॉलेज अस्तित्व में ही नहीं थे.
  • कई संस्थानों ने प्रमाणपत्र जारी करने से इनकार कर दिया.
  • नाम, रोल नंबर और पते में अंतर मिला.
  • दूसरे व्यक्ति के प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने के आरोप मिले.
  • कुछ संस्थानों को मान्यता प्राप्त नहीं थी.

इस्तीफा देकर कार्रवाई से बचने की कोशिश

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, जांच के दौरान कई मामलों में प्रमाण पत्रों से जुड़े रिकॉर्ड और फोल्डर भी गायब मिले, जिससे जांच प्रभावित हुई. वहीं कुछ शिक्षकों ने कार्रवाई से बचने के लिए पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, इस्तीफा देने से आपराधिक जांच स्वतः समाप्त नहीं होती. ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया अलग से जारी रह सकती है. 

शिक्षा विभाग करेगा आगे की कार्रवाई

BlockNote image

शिक्षा विभाग अब सूची के आधार पर संबंधित शिक्षकों के मामलों की जांच कर सेवा समाप्ति, वेतन वसूली और अन्य कानूनी कार्रवाई करेगा. वहीं, कुछ मामलों का सत्यापन अभी जारी है, इसलिए आगे चलकर संदिग्ध शिक्षकों की संख्या में बदलाव संभव है. 

पूरी खबर एक नजर में

  • संदिग्ध शिक्षक: 3035
  • दर्ज एफआईआर: 1830
  • जांचे गए शिक्षक: 3.50 लाख
  • सत्यापित प्रमाणपत्र: 6.70 लाख
  • सत्यापन कराने वाले संस्थान: 378
  • अगला कदम: शिक्षा विभाग करेगा सेवा समाप्ति और अन्य कानूनी कार्रवाई पर निर्णय


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन