ePaper

कार एसेसिरिज व्यवसायी से पिस्टल दिखा 96 हजार लूटा

Updated at : 04 May 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
कार एसेसिरिज व्यवसायी से पिस्टल दिखा 96 हजार लूटा

96 thousand looted by showing pistol

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के दीघरा पुल के पास हुई घटना पल्सर सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम सकरा थाना के नरसिंहपुर खादी भंडार के रहने वाले हैं व्यवसायी मो आरिफ संवाददाता,मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के दीघरा पुल के सौ मीटर पहले बाइक सवार दो अपराधियों ने कार एसेसिरिज का कारोबार करने वाले व्यवसायी मो आरिफ से पिस्टल दिखा कर 96 हजार रुपये लूट लिया. व्यवसायी ने दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार, मो आरिफ मूल रूप से सकरा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर खादी भंडार के पास वार्ड सात के रहने वाले हैं. वह कार के एसेसिरिज के व्यवसायी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एसेसिरिज की दुकान है. वह दो दिन पहले रात के पौने नौ बजे दुकान बंद कर अपने भाई मो आशिफ के साथ घर जा रहे थे. उनको एक पार्टी को भुगतान करना था. इसलिए अपने लाल रंग के पिठ्ठू बैग में 96 हजार रुपये लेकर स्कूटी से अपने घर के लिए निकले थे. इसी बीच दीघरा नहर के पास से पहले काले रंग के पल्सर पर सवार दो बदमाश ओवरटेक कर करीब आ गये. उन्हें रुकने के लिए कहा. इसी बीच पल्सर पर पीछे बैठा बदमाश भाई मो आसिफ के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया. उससे बैग छीन लिया. फिर यू टर्न मार कर कच्ची पक्की की तरफ भाग निकला . जब तक हमलोग गाड़ी स्टार्ट कर पीछा करते वह फरार हो चुका था. उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग में रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कागजात थे. दोनों अपराधी में एक का कद काठी लंबा था. उसकी आवाज भी भारी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन