साहेबगंज: शाहपुरपट्टी में भीषण चोरी, घर का दरवाजा बाहर से बंद कर 80 लाख के गहने और नकदी पार

साहेबगंज: शाहपुरपट्टी में भीषण चोरी, घर का दरवाजा बाहर से बंद कर 80 लाख के गहने और नकदी पार
साहेबगंज के शाहपुरपट्टी में चोरों ने घर से 80 लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस और खोजी कुत्ते की टीम मामले की जांच में जुटी है।
Sahebganj Theft News: हुस्सेपुर पंचायत के शाहपुरपट्टी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. राकेश कुमार के घर में घुसे शातिर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और कीमती साड़ियों की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
कमरे में बंद कर वारदात को दिया अंजाम
पीड़ित गृहस्वामी राकेश कुमार ने बताया कि वे खेत में धान रोपनी के लिए पटवन कर रात करीब 12 बजे घर लौटे थे. खाना खाकर सोने के बाद सुबह उनकी मां ने मोबाइल पर कॉल कर दरवाजा खोलने को कहा. जब वे बाहर निकलने लगे तो उनका दरवाजा बाहर से बंद था. काफी जोर लगाने पर दरवाजा खुला. बाहर आकर देखा तो बगल के कमरे के ताले टूटे पड़े थे.
चोरी गए सामानों का विवरण:
- नकदी: 50 हजार रुपये नकद.
- सोने के आभूषण: मां, पत्नी और दो बहनों के करीब 550 ग्राम सोने के जेवर.
- चांदी के सामान: 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण (पायल, मछली, सिक्का, कटोरी आदि).
- अन्य सामान: 2 मोबाइल फोन और 20 कीमती साड़ियां.
डॉग स्क्वायड और FSL की टीम पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. इसके बाद एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए. खोजी कुत्ते (डॉग स्क्वायड) ने भी चोरों का सुराग तलाशने के लिए गांव में कई चक्कर लगाए. थानाध्यक्ष ने बताया कि वैज्ञानिक तरीकों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: पूसा रोड पर चलती बाइक बनी आग का गोला, बीच सड़क धू-धू कर जली मोटरसाइकिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










