गरहां से हाइवा पर लदी 253 कार्टन बियर जब्त

Updated:
विज्ञापन

गरहां थाने की पुलिस व एलटीएफ पटना की टीम ने मंगलवार को पटियासा चौक से एक हाइवा पर लदी 253 कार्टन बियर जब्त कर ली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाने की पुलिस व एलटीएफ पटना की टीम ने मंगलवार को पटियासा चौक से एक हाइवा पर लदी 253 कार्टन बियर जब्त कर ली. हालांकि पुलिस को देख हाइवा चालक व तस्कर भाग निकला. पुलिस गाड़ी को जब्त कर तस्करों के नाम-पता का सत्यापन करने में जुटी है. थानाध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि पटना एलटीएफ द्वारा सूचना दी गयी कि एक हाइवा पर शराब तस्करी के लिए ले जायी जा रही है. उसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गयी. पटियासा चौक पर झारखंड नंबर हाइवा को रोका गया. इसके बाद पुलिस को देखकर गाड़ी का चालक व उसमें सवार तस्कर भाग निकले. इसके बाद हाइवा पर लदी बियर को जब्त कर लिया गया. जब्त बियर की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर के बारे में पता लगाया जा रहा है. जब्त शराब यूपी निर्मित है. इसे कहां से लायी गयी और कहां ले जायी जा रही थी, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन