ePaper

मुजफ्फरपुर जंक्शन तक दो मेट्रो रूट, 20 स्टेशन बनेंगे

Updated at : 14 Dec 2024 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जंक्शन तक दो मेट्रो रूट, 20 स्टेशन बनेंगे

लगभग पांच महीने से चल रहे सर्वे के बाद मुजफ्फरपुर मेट्रो रूट के प्रस्ताव पर शनिवार को फाइनल मंजूरी मिल गयी. राइट्स ने जो प्रस्ताव तैयार किया है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरलगभग पांच महीने से चल रहे सर्वे के बाद मुजफ्फरपुर मेट्रो रूट के प्रस्ताव पर शनिवार को फाइनल मंजूरी मिल गयी. राइट्स ने जो प्रस्ताव तैयार किया है. इसके अनुसार, दो मेट्रो कॉरिडोर होगा, जिसकी कुल लंबाई 21.25 किलोमीटर की होगी. प्रस्तावित मेट्रो रूट मुजफ्फरपुर शहर से सटे नेशनल हाईवे (एनएच) 22, 27, 122 एवं 722 को जोड़ेगा. सबसे बड़ा कॉरिडोर हरपुर बखरी से रामदयालु नगर तक का होगा, जिसकी लंबाई 13.85 किलोमीटर की होगी. इसमें कुल 13 मेट्रो स्टेशन बनेगा. यह रूट अहियापुर, जीरोमाइल, बैरिया, चांदनी चौक, भगवानपुर, गोबरसही, खबड़ा से होते हुए रामदयालुनगर तक जायेगा. वहीं, दूसरा कॉरिडोर एसकेएमसीएच से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक का होगा. इसकी लंबाई 7.4 किमी की है. यह जीरोमाइल, शेखपुर, अखाड़ाघाट, सरैयागंज टावर कंपनीबाग से होते हुए मुजफ्फरपुर स्टेशन तक पहंचेगा. इस मेट्रो रूट में 07 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. पूरे प्रोजेक्ट की प्रस्तावित लागत राशि राइट्स की तरफ से 5559 करोड़ रुपये बताया गया है. शनिवार को टाउन हॉल में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान इसपर प्रारंभिक मंजूरी दे दी गयी है. इस मीटिंग के दौरान विधायक विजेंद्र चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, उप मेयर डॉ मोनालिसा, नगर आयुक्त विक्रम विरकर सहित नगर निगम के पार्षद और अलग-अलग विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

फर्स्ट कॉरिडोर : हरपुर बखरी से जीरो माइल होते हुए रामदयालुनगर तक

– हरपुर बखरी- सिपाहरपुर

– अहियापुर

– जीरोमाइल चौक

– चक गाजी

– दादर चौक

– बैरिया बस स्टैंड

– चांदनी चौक

– विशुनदत्तपुर

– भगवानपुर चौक

– गोबरसही

– खबरा

– रामदयालुनगर

सेकंड कॉरिडोर : एसकेएमसीएच से रेलवे स्टेशन तक

– एसकेएमसीएच

– शहवाजपुर

– जीरोमाइल चौक- शेखपुर- अखाड़ाघाट

– कंपनीबाग रोड- रेलवे स्टेशन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन