मुजफ्फरपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से 15.28 लाख रुपये की लूट

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी से मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे सात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 15.28 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान सभी कर्मियों को अपराधियों ने बंधक बना लिया था. जिले में लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात होने से पुलिस […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सरैया थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी से मंगलवार की दोपहर पौने तीन बजे सात अपराधियों ने पिस्टल के बल पर 15.28 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान सभी कर्मियों को अपराधियों ने बंधक बना लिया था. जिले में लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात होने से पुलिस मुख्यालय तक हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सरैया एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैशियर अंकित झा ने बताया कि मंगलवार को सौ महिलाओं को 20-20 हजार रुपये लोन देने के लिए बुलाया गया था. दोपहर बाद लगभग 80 ग्राहक व 14 स्टाफ कार्यालय में मौजूद थे. बैंक का गार्ड और मैनेजर धर्म कुमार नाश्ता करने के लिए ब्रांच से बाहर निकले थे. इसी दौरान एक-एक अंदर पांच अपराधी दाखिल हो गये. दो अपराधी बैंक के गेट पर मौजूद था. तीन अपराधी का चेहरा Â बाकी पेज 13 पर

मुजफ्फरपुर में उत्कर्ष

खुला था, जबकि दो ने हेलमेट व एक ने मुंह बांध रखा था. बैंक के अंदर आते ही पिस्टल दिखा कर स्टाफ व ग्राहकों को फर्श पर बैठा दिया. दो अपराधी जबरन उसके केबिन में आ गये. वहां से बैंक ले जाने के लिए रखे 15.28 लाख रुपये लाल रंग के झोला में रख कर फरार हो गये.

दराज नहीं खुलने से बच गया पांच लाख

कैशियर की चालाकी से बैंक का पांच लाख रुपये लूटने से बच गया. दरअसल काउंटर से रुपये लेने के बाद और कैश ढूंढ रहे थे. कैशियर ने अपराधियों को बताया कि वह रुपये नहीं बचा है. हड़बड़ी होने के कारण अपराधी दराज नहीं खोल पाये, जिससे पांच लाख से अधिक रकम लूटने से बच गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन