डीपीओ आइसीडीएस व मुशहरी थानेदार का फेसबुक अकाउंट हैक कर लोगों से मांगे पांच-पांच हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
डीपीओ ने साइबर सेलमें दर्ज की शिकायत मैसेंजर से लोगों से मांगे इलाज के नाम पर रुपये मुजफ्फरपुर : डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी के फेसबुक आईडी को हैक कर उससे पांच-पांच हजार रुपये लोगों से मांगे गये. डीपीओ ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है. नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. डीपीओ […]
विज्ञापन
डीपीओ ने साइबर सेलमें दर्ज की शिकायत
मैसेंजर से लोगों से मांगे इलाज के नाम पर रुपये
मुजफ्फरपुर : डीपीओ आईसीडीएस ललिता कुमारी के फेसबुक आईडी को हैक कर उससे पांच-पांच हजार रुपये लोगों से मांगे गये. डीपीओ ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है. नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
डीपीओ आईसीडीएस से बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे कुछ लोगों ने पूछा कि आपके फेसबुक से पांच हजार रुपये मांगे गये हैं. इस बात पर डीपीओ भौंचक्क रह गयीं.
उन्होंने लोगों से कहा कि ऐसा कोई मैसेज उन्होंने नहीं किया है. उन्होंने तुरंत अपनी फेसबुक आईडी चेक की. उनके कई परिचित लोगों को हैकर ने पैसे के लिए मैसेज कर दिया था. हैकर ने मैसेज में लिखा था कि वह हॉस्पिटल में हैं और पैसे की सख्त जरूरत है.डीपीओ ने बताया कि कुछ लोगों को पैसे मांगने पर संदेह हुआ, तो उन्होंने हैकर से नाम-पता पूछना शुरू कर दिया.
कुछ ने उसे पुलिस के हवाले करने की भी धमकी की.
इसके बाद हैकर पीछे हट गया और दूसरे लोगों को मैसेज करना शुरू कर दिया. डीपीओ ने बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक का यूजर आईडी और पासवर्ड दोनों बदल दिया है.
साइबर सेल को सूचना दे दी गयी है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन