तीन हादसों में चार की जान गयी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सरैया : नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम दो स्थानों पर हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी जख्मी को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए […]
विज्ञापन
सरैया : नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाकर लौटने के क्रम दो स्थानों पर हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं, एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सभी जख्मी को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद जारी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
बुधवार की शाम पिकनिक मानकर लौटने के क्रम में अभुचक गांव के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में थाना क्षेत्र के आनंदपुर गंगौलिया निवासी शंभु सहनी के पुत्र अर्जुन कुमार व उसका भांजा तुर्की ओपी क्षेत्र के तेलिया निवासी मनोज सहनी के पुत्र श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को सीएचसी से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया.
दूसरी घटना में सारण जिला के मकेर थाना क्षेत्र के लाक्षा निवासी जगदीश सिंह (25) व रवि कुमार (21) बुधवार की देर शाम कोल्हुआ अशोक स्तंभ से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे. इसी क्रम में एनएच 722 रेवा रोड में पुल के समीप बजरंगबली चौक के सामने मोड़ पर पिकअप की ठोकर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें जगदीश सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
वहीं, रवि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल को सीएचसी लाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. थाना प्रभारी अजय कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन