क्राइम कंट्राेल के लिए शहर में 20 प्वाइंट पर स्थायी चेकिंग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जफ्फरपुर : शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए सात थानों के 20 प्वाइंटों पर स्थायी चेकिंग लगायी जायेगी. एसएसपी जयंत कांत ने इस बाबत निर्देश जारी किया है. चेकिंग की पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक चलेगी. चेकिंग के दौरान एक […]

विज्ञापन

जफ्फरपुर : शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए सात थानों के 20 प्वाइंटों पर स्थायी चेकिंग लगायी जायेगी. एसएसपी जयंत कांत ने इस बाबत निर्देश जारी किया है. चेकिंग की पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक चलेगी.

विज्ञापन
चेकिंग के दौरान एक शिफ्ट में एक पुलिस पदाधिकारी व दो सिपाही ड्यूटी करेंगे. पदाधिकारी सही से चेकिंग कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए डीएसपी स्तर के पदाधिकारी को औचक निरीक्षण करने की जिम्मेवारी दी गयी है. रविवार को सभी चेकिंग प्वाइंट को मुक्त रखा गया है.
कजाीमोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की चेकिंग का औचक निरीक्षण नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, मिठनपुरा का ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र नाथ सिंह, सदर थाने का डीएसपी मो शब्बीर हसन, बेला का प्रशिक्षु आइपीएस पूरण कुमार झा, अहियापुर का डीएसपी मुख्यालय सुरेंद्र कुमार पंजीयार और नगर थानाक्षेत्र की डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन