कहलगांव व पीरपैंती के बीच जमीन चिह्नित कर बसाये जायेंगे रानी दियारा के लोग : जिलाधिकारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि रानी दियारा के साथ-साथ टपुआ दियारा में भी गंगा का जलस्तर घटने से कटाव हो रहा है. उन्हें बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी की जा रही है. कहलगांव व पीरपैंती के बीच जमीन चिह्नित की जा रही है. दोनों दियारे से विस्थापित लोगों को बसाया […]
विज्ञापन
भागलपुर : डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि रानी दियारा के साथ-साथ टपुआ दियारा में भी गंगा का जलस्तर घटने से कटाव हो रहा है. उन्हें बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी की जा रही है. कहलगांव व पीरपैंती के बीच जमीन चिह्नित की जा रही है. दोनों दियारे से विस्थापित लोगों को बसाया जायेगा. रानी दियारा पर गंगा के कटाव से आफत आगयी है.
अब तक तकरीबन 300 घर गंगा में समा चुके हैं. हर दिन एक कट्ठा जमीन कट रही है. तीन स्कूलों में एक बह चुका है, दूसरा स्कूल आधा बहा है और तीसरे में दरार पड़ चुकी है. मां काली व बजरंग बली के मंदिर गंगा में समा चुके हैं. लोग खुद के घर तोड़ कर रोज भाग रहे हैं. प्रभात खबर ने इस विपदा पर शनिवार को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










