चेन छीन रहे बाइक सवार बदमाशों से भिड़ी शिक्षिका
Updated at : 01 Dec 2019 2:53 AM (IST)
विज्ञापन

पिस्टल से गोली मारने की धमकी देते हुए चेन छीन कर भागे अपराधी मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर रोड नंबर तीन में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका अंभा ठाकुर से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने पिस्टल के बल पर गर्दन से सोने की चेन छीन ली. इससे पूर्व शिक्षिका ने हिम्मत का परिचय […]
विज्ञापन
पिस्टल से गोली मारने की धमकी देते हुए चेन छीन कर भागे अपराधी
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के राहुल नगर रोड नंबर तीन में स्कूटी सवार महिला शिक्षिका अंभा ठाकुर से बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने पिस्टल के बल पर गर्दन से सोने की चेन छीन ली. इससे पूर्व शिक्षिका ने हिम्मत का परिचय देते हुए अपराधियों से बीच सड़क पर ही भिड़ गयी. दोनों के बीच जमकर छीना झपटी हुई.
अंभा काफी देर तक अपराधियों से संघर्ष करती रही. इस बीच वहां खड़ी भीड़ मूकदर्शक बनी रही. भीड़ बढ़ती देख एक अपराधी ने कमर से पिस्टल निकाल कर उस पर तान दिया. इसके बाद गले से चेन झपट कर चांदनी चौक की ओर फरार हो गये.
शिक्षिका ने बताया कि वह बीबीगंज स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है. उनका एलपीजी सिलेंडर खत्म हो चुका है.
एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता की जानकारी लेने वह राहुल नगर स्थित अपने घर से स्कूटी से एलपीजी गैस गोदाम में गयी थी. वहां से लौटने के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रोक ली. इसके बाद बाइक पर पीछे बैठा अपराधी जिसकी उम्र करीब 20-22 वर्ष थी, उसने गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया. इसके बाद अंभा ठाकुर अपराधियों से भिड़ गयी.
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद थानेदार विश्वनाथ राम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. थानेदार ने बताया कि दो अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. अपराधियों को चिह्नित करने के लिए समीप में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




