प्रदूषण की वजह बने 101 जेनरेटर और 331 चूल्हे चिह्नित, निगम ने भेजा नोटिस

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे के अंदर बंद करना है धुआं छोड़ने वाले पुराने जेनरेटर सेट को मुजफ्फरपुर : शहर में वायु प्रदूषण की एक बड़ी वजह जेनरेटर भी हैं. नियमों को ताक पर बड़ी संख्या में पुराने जेनरेटर चलाये जा रहे हैं. अब नगर निगम इसके खिलाफ अभियान चलायेगा. शहर में पुराने जेनरेटर सेट का उपयोग कर […]

विज्ञापन

24 घंटे के अंदर बंद करना है धुआं छोड़ने वाले पुराने जेनरेटर सेट को

आपके शहर में

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहर में वायु प्रदूषण की एक बड़ी वजह जेनरेटर भी हैं. नियमों को ताक पर बड़ी संख्या में पुराने जेनरेटर चलाये जा रहे हैं. अब नगर निगम इसके खिलाफ अभियान चलायेगा.
शहर में पुराने जेनरेटर सेट का उपयोग कर प्रदूषण फैला रहे 101 लोगों को निगम के तहसीलदारों ने चिह्नित किया है. इसके अलावा 331 ऐसे होटल संचालकों को चिह्नित किया गया है, जो प्रतिदिन लकड़ी व कोयला चूल्हा का उपयोग करते हैं. उनसे निकलने वाले धुएं से हवा जहरीली हो रही है.
सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने चिह्नित सभी व्यक्ति को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. नगर आयुक्त ने बताया कि नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर पुराने जेनरेटर सेट व धुआं निकलने वाले चूल्हा को बंद करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग निगम के आदेश की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन