सिकंदरपुर ओपी के पास बच्चों के िववाद में दो गुटों में मारपीट, फायरिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2019 8:41 AM
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर ओपी के सामने रविवार की दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गयी. दोनों ओर से चले लाठी- डंडे व तलवारों में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. ओपी के सामने घंटों हंगामा होता रहा. इस दौरान पुलिस से […]
मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर ओपी के सामने रविवार की दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गयी. दोनों ओर से चले लाठी- डंडे व तलवारों में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. ओपी के सामने घंटों हंगामा होता रहा. इस दौरान पुलिस से धक्का- मुक्की भी की गयी. आक्रोशितों ने तीन बाइक क्षतिग्रस्त कर दी. हंगामे की सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










