बालिका गृह कांड में फैसला टला, अब 12 दिसंबर को सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 12:39 AM
मुजफ्फरपुर : चर्चित बालिका गृह कांड में गुरुवार को आने वाला फैसला टल गया. अब 12 दिसंबर को साकेत पॉक्सो कोर्ट इस मामले में फैसला देगा. माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रही वकीलों की हड़ताल की वजह से फैसले की तिथि टली है. कोर्ट ने 30 सितंबर को सीबीआइ और बचाव पक्ष […]
मुजफ्फरपुर : चर्चित बालिका गृह कांड में गुरुवार को आने वाला फैसला टल गया. अब 12 दिसंबर को साकेत पॉक्सो कोर्ट इस मामले में फैसला देगा. माना जा रहा है कि दिल्ली में चल रही वकीलों की हड़ताल की वजह से फैसले की तिथि टली है. कोर्ट ने 30 सितंबर को सीबीआइ और बचाव पक्ष की अंतिम बहस के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बालिका गृह कांड की सुनवाई को सात फरवरी को मुजफ्फरपुर की स्थानीय अदालत से दिल्ली के साकेत स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था. सीबीआइ ने इस मामले में 21 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिस पर अदालत संज्ञान ले चुकी है. मुजफ्फरपुर स्थित बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण और दुर्व्यवहार का मामला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) ने अपनी सोशल ऑडिट में उजागर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










